Great Lakes - PGDM & PGPM Admissions 2027
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
कैट टॉपर्स 2020 - भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कैट रिजल्ट 2020 (CAT result 2020) घोषित किया है। हम में से अधिकांश यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कैट 2020 टॉपर्स (CAT 2020 Toppers) कौन हैं और उन्होंने कैट परीक्षा के लिए किस तरह से तैयारी की थी कि वह एग्जाम में शीर्ष पर आये। Covid 19 के कारण कैट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले साल की तुलना में कम थी। कैट 2020 परीक्षा के लिए लगभग 1.90 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। कैट 2020 में कम से कम 10 से 15 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने 99 से अधिक पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। उन सभी लोगों को, जिन्होंने 99 से अधिक पर्सेंटाइल का स्कोर किया है, चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए IIM से कॉल प्राप्त करने की संभावना है। CAT 2020 टॉपर्स पर पूरा लेख पढ़ें और परीक्षा को क्रैक करने के लिए उनके द्वारा साझा किए गए मूल्यवान सुझावों को ध्यान से समझें। कैट 2020 टॉपर्स (CAT Toppers 2020) के बारे में जानने का मुख्य उद्देश्य उनके अनुभव से सीखना है कि उन्होंने कैट परीक्षा के लिए कैसे तैयारी की और परीक्षा में बेहतरीन स्कोर प्राप्त करने के लिए उन्होंने कौन से तरीके अपनाए थे।
Latest CAT update: कैट 2020 रिजल्ट 2 जनवरी को जारी। कैट कटऑफ 2020 भी देखें।
This Story also Contains
उम्मीदवार का नाम | प्राप्त पर्सेंटाइल | इंटरव्यू लिंक |
विशेष गर्ग | 99.99 | |
आशीष सेन | 99.99 | |
शिवम चंडक | 99.98 | |
आदित्य देवल्ला | 99.97 | |
अभिलाषा बालकृष्णन | 99.86 | |
अदित संजनावाला | 99.85 | |
रवि प्रांशु | 99.78 | |
शिवम कुमार | 99.95 | |
रेशमा जॉर्ज | 99 | |
सौरव कुमार सिंह | 98.45 | |
एकांश अग्रवाल | 99.98 | |
रम्या | 99.99 | |
शिवम कुमार | 99.95 | |
सैयद अब्दुस सत्तार | 99.19 | |
अरमान चावला | 98.72 | |
मानस कुमार प्रधान | 99.18 | |
रुद्र रॉय | 98.46 | |
क्षितिज सिंघल | 99.99 | |
भावना पगारिया | 99.80 |
महत्वपूर्ण लेख:
1. अच्छी तैयारी के लिए टाइम-टेबल बनाएं: एक बार ठीक प्रकार से टाइम टेबल बना लेने से परीक्षा के दिन तक के शेड्यूल की मुताबिक अच्छे से पढ़ाई की जा सकती है।
हमेशा याद रखें कि किसी भी कार्य के निष्पादन से पहले कार्य-योजना को अनिवार्य रूप से बना लेना चाहिए।
कैट के लिए एक और समय प्रबंधन सिद्धांत या टाइम मैनेजमेंट थ्योरी एबीसी सिस्टम सिद्धांत है, इसके अनुसार, समय का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए, एक व्यक्ति को उन कार्यों पर प्राथमिकता देने की आवश्यकता होती है जिन्हें उसने पहले चुना है।
2. शुरुआत वहां से करें जो आपने पहले कभी नहीं पढ़ा: चूंकि अभी आपके पास लगभग 6 से 9 महीने तक का समय है, इसलिए अपनी प्रिपरेशन की शुरुआत कैट सिलेबस के उन टॉपिक्स से करें जिन्हें या तो आपने पहले कभी नहीं पढ़ा है या फिर जो आपको अत्यधिक मुश्किल लगते हैं।
ऐसे टॉपिक्स को टेक्नोलॉजी जैसे कि गूगल या बिंग आदि का उपयोग कर इंटरनेट पर खोजें।
समय प्रबंधन की तरकीबों का उपयोग करके प्रश्नों को हल करने के स्पष्ट और सावधानीपूर्वक तरीके अपनाने का प्रयास करें।
यदि आप किसी भी टॉपिक को समझने या खोजने में असमर्थ हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने दोस्तों से संपर्क करें जो कैट की तैयारी कर रहे हैं या पिछले वर्षों में कैट (CAT) परीक्षा दे चुके हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट्स और टीचर्स की भी मदद लेने का प्रयास करें।
जिन चीजों को आपने पहले कभी नहीं पढ़ा है उनमें से प्रत्येक टॉपिक पर आपको प्रतिदिन एक घंटा देने की सलाह दी जाती है और साथ ही साथ इनके नोट्स भी बना लेने चाहिए।
ये भी पढ़ें:
3. कई पुस्तकों का उपयोग कर स्वयं को भ्रमित न करें: बाजार में ऐसी सैकड़ों किताबें हैं जो कैट को क्रैक करने के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन होने का दावा करती हैं। और अलग-अलग किताबों में अलग-अलग कॉन्सेप्ट्स भी दिए रहते हैं। इसलिए, कई किताबें पढ़ने से भ्रम की स्थिति बन जाने का खतरा रहता है। इसलिए, टॉपर्स सलाह देते हैं कि आप कैट की तैयारी के लिए किसी भी टॉपिक या सब्जेक्ट की केवल दो अच्छी पुस्तकों को देखें। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि ये दो रिफरेन्स पुस्तकें आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले टॉपिक्स के बारे में सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी देने में सक्षम हों।
4. रिवर्स स्ट्रेटेजी रखें - जो महत्वहीन है उस पर अपने दिमाग को ज्यादा लगाने की कोशिश न करें। कैट के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को रिवर्स स्ट्रेटेजी का उपयोग करके हल करें, विशेष रूप से उन प्रश्नों के लिए जिन्हें छोड़ना मुश्किल लगता है। प्रश्नों को समझें, विकल्पों को देखें। रिवर्स स्ट्रेटेजी में, उम्मीदवारों को पहले दिए गए विकल्पों को चेक करना पड़ेगा और फिर सबसे उपयुक्त उत्तर खोजने के लिए विकल्पों के साथ सवाल का मिलान करना होगा।
5. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की तलाश करें: कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा है। यह देश के सबसे कठिन मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम्स में से एक मानी जाती है। आईआईएम (IIMs) में एक विशेष सीट को हथियाने के लिए, कैट एग्जाम में आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने की जरूरत है और इसलिए तैयारी और प्रदर्शन को दूसरों की तुलना में बेहतर करना होगा। इसलिए अपनी योजना और तैयारी की रणनीति के बारे में विशेषज्ञों से बात करें और विश्लेषण करें कि क्या कोई तरीका है जिससे आप अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं। Mentors, ऑनलाइन ट्यूटोरियल आपको अपनी रणनीति में न दिखाई देने वाले गैप खोजने और परीक्षा के दिन अन्य लोगों से बेहतर करने में मदद करेंगे।
IIM CAT एडमिशन में तीन स्टेजेस शामिल होंगी: CAT 2020 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग, CAT के लिए WAT-GD/PI राउंड और अंतिम चयन। आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया के तहत, कैट 2020 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को संस्थानों द्वारा व्यक्तिगत रूप से आयोजित लिखित योग्यता परीक्षा (Written Ability Test) या समूह चर्चा (जीडी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) में उपस्थित होने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए कि केवल वे उम्मीदवार जो कैट 2020 कटऑफ को प्राप्त करेंगे, उन्हें WAT-GD/PI दौर के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
On Question asked by student community
Hello CAT Aspirant!
If you mean the CAT ( Common Admission Test) EWS certificate, the important point is whether the certificate is valid and issued in the prescribed format, rather than simply the language used on it.
Yes, a Hindi EWS certificate can generally be accepted for CAT, provided it
If you have already received your final MA result and have technically completed the degree , but you are only waiting for the revaluation outcome, you would generally be considered a graduate rather than someone whose master's degree is still completely in progress. However, CAT has specific instructions about qualification
If you mean CAT (Common Admission Test) preparation, you can practise with previous-year CAT papers. IIM has a collection of CAT papers from 2017 to 2025, covering VARC, DILR and Quant across different slots, along with solutions and explanations. Solving the recent papers first can help you understand the current
Hello Student,
Yes, you can apply for CAT with an EWS certificate issued in Hindi, provided it is issued by the competent authority and follows the required format. However, CAT applicants need a Central-level EWS certificate, not merely a state-level EWS certificate. Since you are from Uttar Pradesh, ensure your
Hey there,
If you mean your MBA counselling seat-allotment letter, the exact download process depends on the counselling authority.
Usually:
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
75+ years of legacy | #1 Entrance Exam | Score accepted by 250+ BSchools
6-Hour Masterclass to help you score 99+ percentile in CAT 2026
Test centres are available in 70+ cities across India | 75,000+ aspirants apply for the NMAT exam | Accepted by 58+ institutions like NMIMS, KJSIM, ISB, SPJIMR and Great Lakes.
Registration Start: 3 August 2026 | Last Date to Apply: 15 September 2026 (till 5 PM)
AACSB Accredited | 40 LPA-Highest CTC | Scholarships worth 10 CR