Great Lakes - PGDM & PGPM Admissions 2027
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
कैट रजिस्ट्रेशन 2026 (CAT Registration 2026) : भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा कैट 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 3 अगस्त, 2026 से जारी कर दिया गया है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से कैट 2026 पंजीकरण कर सकते हैं। कैट 2026 नोटिफिकेशन 25 जुलाई, 2026 को जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 'New CAT Registration' पर क्लिक करके और अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करके अकाउंट बनाकर रजिस्टर कर सकते हैं। जिन एमबीए एस्पिरेंट्स के पास कम से कम 50% मार्क्स के साथ तीन साल की बैचलर डिग्री है, वे कैट 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
कैट पंजीकरण डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
आईआईएम इंदौर कैट 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। नीचे कैट रजिस्ट्रेशन फीस की जानकारी, पेमेंट के तरीके, कैट रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स, कैट परीक्षा फॉर्म 2026 भरने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और अन्य जानकारी दी गई है।
कैट 2026 का नोटिफिकेशन लिंक जारी
उम्मीदवारों के लिए CAT की महत्वपूर्ण तिथियों को जानना महत्वपूर्ण है ताकि वे कैट इवेंट्स पर नजर रख सकें। उम्मीदवार नीचेड़ तिथियों में कैट पंजीकरण की तिथियों की जांच कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में कैट फॉर्म डेट 2026, एडमिट कार्ड डेट आदि पर एक नज़र डालें।
| कैट परीक्षा पंजीकरण विवरण | कैट परीक्षा फॉर्म की तिथियां |
|---|---|
कैट फॉर्म 2026 शुरू होने की तिथि | 3 अगस्त 2026 |
कैट आवेदन की अंतिम तिथि 2026 | 15 सितंबर 2026 |
कैट करेक्शन विंडो 2026 | 27 सितंबर 2026 |
कैट परीक्षा तिथि 2026 | 29 नवंबर, 2026 |
कैट 2026 परीक्षा शेड्यूल 25 जुलाई को घोषित कर दिया गया। कैट अधिसूचना जारी होने के साथ ही उसमें कैट पंजीकरण से संबंधित सभी विवरण भी उल्लिखित कर दिए गए है। कैट परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कैट 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें, कैट पंजीकरण 2026 की अंतिम तिथि, कैट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क आदि के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
नीचे दी गई तालिका देखें जिसमें कैट 2026 पंजीकरण से संबंधित सभी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं।
कैट 2026 पंजीकरण हाइलाइट्स | |
| कैट परीक्षा का फुल फॉर्म | कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) |
| कैट 2026 संचालन संस्था | भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) |
| कैट साल में कितनी बार आयोजित की जाती है | प्रति वर्ष एक बार |
| पात्रता मापदंड | अभ्यर्थियों को कुल 50% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए (यदि अभ्यर्थी आरक्षित श्रेणी अर्थात एससी/एसटी से संबंधित है तो 45%) |
| कैट रजिस्ट्रेशन मोड | ऑनलाइन |
| कैट 2026 पंजीकरण शुल्क |
|
| कैट रजिस्ट्रेशन वेबसाइट | iimcat.ac.in |
यदि कोई अभ्यर्थी कैट पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसलिए, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर लें। कैट 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोगों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
अभ्यर्थियों को कैट ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित विवरण तैयार रखना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कैट फॉर्म 2026 भरने से पहले दस्तावेजों को स्कैन कर लें। कैट परीक्षा पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे सूचीबद्ध हैं।
कैट आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को कैट परीक्षा शुल्क भी देना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2700 रुपये और आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को 1350 रुपये का भुगतान करना होगा।
| श्रेणी | कैट रजिस्ट्रेशन फीस |
|---|---|
| सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार | 2700 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग | 1350 रुपये |
उम्मीदवारों को कैट परीक्षा पंजीकरण 2026 के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं को याद रखना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें:
इमेज/डॉक्यूमेंट | डायमेंशन | फॉरमेट/ आकार |
रंगीन पासपोर्ट फोटो | 30 मिमी (चौड़ाई) x 45 मिमी (ऊँचाई) | JPEG/JPG 150 px/inch (min) अधिकतम 80 KB |
हस्ताक्षर (काला/नीला) | 80 मिमी (चौड़ाई) x 35 मिमी (ऊँचाई) | |
कैट 2026 पंजीकरण के दौरान अपलोड किया जाने वाला पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र |
| |
कैट पंजीकरण 2026 के दौरान अपलोड किए जाने वाले एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/एनसी-ओबीसी प्रमाणपत्र |
| |
यहां कैट 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सिलसिलेवार तरीके की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार कैट परीक्षा पंजीकरण 2026 प्रक्रिया को परेशानी मुक्त करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
कैट आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए स्टेप-बाई-स्टेप गाइड (Step-by-step guide to fill CAT application form 2026)
इच्छुक उम्मीदवार कैट परीक्षा के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। यहां, हम कैट आवेदन पत्र 2026 को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रदान करते हैं।
चरण 1: सबसे पहले, आधिकारिक कैट 2026 वेबसाइट यानि iimcat.ac.in पर जाएं।
चरण 2: इसके बाद आधिकारिक वेबपेज के दाईं ओर New Candidate Registration बटन पर क्लिक करें।

चरण 3: यह आवेदक को कैट रजिस्ट्रेशन पेज पर ले जाएगा। वहां उम्मीदवारों को नीचे बताए गए आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे जैसे कि
उम्मीदवार का नाम
जन्म की तारीख
ईमेल पता
देश
मोबाइल नंबर
कैप्चा
चरण 4: सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, “जनरेट ओटीपी” बटन पर क्लिक करें। ओटीपी आवेदक की पंजीकृत मेल आईडी पर भेजा जाएगा। ओटीपी का उपयोग करके उम्मीदवार कैट 2026 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
चरण 5: फिर कैंडिडेट डैशबोर्ड पर लॉग इन करें और कैट परीक्षा आवेदन पत्र 2026 भरें, इसके लिए कुछ ऐसे विवरणों की आवश्यकता होगी
व्यक्तिगत विवरण
अन्य व्यक्तिगत विवरण
संचार पता
आपात्कालीन संपर्क विवरण
दस्तावेज़ अपलोड करें (एक निर्धारित प्रारूप और आकार में)
चरण 6: एसएससी/कक्षा 10, एचएससी/कक्षा 12, स्नातक डिग्री, मास्टर डिग्री, अन्य व्यावसायिक डिग्री के विवरण के शैक्षणिक/योग्यता विवरण भरें।
चरण 7: एक बार उपरोक्त प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आवेदकों को कार्य अनुभव विवरण दर्ज करना होगा यदि कोई हो तो।
चरण 8: अन्य व्यक्तिगत विवरण, संचार विवरण, आपातकालीन संपर्क विवरण दर्ज करें और निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 9: फिर कार्य अनुभव विवरण (यदि कोई हो), आईआईएम प्रोग्राम और साक्षात्कार शहरों का चयन करें। कोई भी छह पसंदीदा कैट 2026 टेस्ट शहर चुनें।



चरण 10: कैट 2026 पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम प्रक्रिया आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है। कैट परीक्षा पंजीकरण शुल्क (cat exam registration fees) इस प्रकार है:
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: 2700/- रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए: 1350/- रुपये

भुगतान का तरीका | कैट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए लेन-देन शुल्क |
क्रेडिट कार्ड (मास्टर/वीजा) | लेन-देन राशि का 1.20% और न्यूनतम 5 रुपये |
क्रेडिट कार्ड (अमेरिकन एक्सप्रेस) | लेन-देन राशि का 2.85% और न्यूनतम 5 रुपये। |
डेबिट कार्ड (मास्टर/वीजा) | 2000 रुपये तक के मूल्य के लिए लेनदेन की राशि का 0.75% और न्यूनतम 5 रुपये। 2000 रुपये से अधिक मूल्य के लिए लेनदेन राशि का 0.90%। |
नेट बैंकिंग | प्रति लेनदेन 20 रुपये |
भुगतान के अन्य माध्यम | PayU, BillDesk, and Paytm |

कैट पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने से पहले उम्मीदवारों को भरे हुए कैट 2026 फॉर्म का पूर्वावलोकन करना चाहिए। शुल्क के भुगतान के बाद कैट आवेदन पत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए भुगतान करने से पहले भरे हुए CAT 2026 आवेदन पत्र की जांच करना न भूलें।
सफल कैट रजिस्ट्रेशन 2026 के बाद पुष्टिकरण ईमेल
कैट आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण मेल (confirmation mail) प्राप्त होगा। इसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए क्योंकि यह कैट परीक्षा 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए भुगतान का प्रमाण है। साथ ही उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल पर एक पुष्टिकरण संदेश भेजा जाएगा।
कैट 2026 लॉगिन आईडी भूल गए?
जो उम्मीदवार अपनी कैट लॉगिन आईडी भूल गए हैं, वे घबराएं नहीं। यूजर आईडी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई जानकारी का पालन करें।
Forgot User ID/ Password बटन पर क्लिक करें और पंजीकृत ईमेल आईडी में कैट यूजर आईडी प्राप्त करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और कैप्चा दर्ज करें।
कैट 2026 लॉगिन पासवर्ड भूल गए?
उम्मीदवारों को उसी प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसका उल्लेख कैट लॉगिन आईडी प्राप्त करने के लिए अपनाया गया।
कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर Forgot User ID/ Password (फॉरगॉट यूजर आईडी / पासवर्ड) टैब पर क्लिक करें और पंजीकृत ईमेल आईडी और कैप्चा दर्ज करें। नया पासवर्ड उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल पते पर भेजा जाएगा। यदि एकाधिक पासवर्ड का उपयोग किया जाता है, तो उम्मीदवारों को आईआईएम से प्राप्त नवीनतम एसएमएस में निहित पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए।
नोट: पुनः जेनरेट किया गया कैट लॉगिन पासवर्ड एसएमएस के रूप में नहीं भेजे जाएगा।
कैट 2026 आवेदन पत्र सुधार विंडो (CAT 2026 Application Form Correction Window)
कैट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आईआईएम द्वारा कैट आवेदन पत्र सुधार विंडो (CAT 2026 Application Form Correction Window) खोला जाता है। कैट आवेदन पत्र सुधार विंडो की अवधि के दौरान तस्वीरों, हस्ताक्षरों या अन्य दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियों में गलतियों को संशोधित किया जा सकता है। साथ ही, आवेदक टेस्ट सिटी विकल्प में बदलाव कर सकेंगे। उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा और आवश्यकतानुसार छवियों को समायोजित करना होगा।
कैट परीक्षा पंजीकरण 2026 में गैरसंपादन योग्य विवरण
जमा करने की पुष्टि के बाद उम्मीदवार पंजीकरण के दौरान दर्ज किए गए व्यक्तिगत विवरण को संपादित नहीं कर पाएंगे।
उम्मीदवार का नाम
जन्म तिथि (डीओबी)
ईमेल पता
मोबाइल नंबर
यदि वे इन विवरणों में कोई गलती करते हैं तो उन्हें एक नई ईमेल आईडी के साथ फिर से पंजीकरण करना होगा।
ऐसे मामले में नवीनतम कैट 2026 पंजीकरण में दर्ज विवरण पर विचार किया जाएगा। उसके लिए कैट एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा।
ऐसी परिस्थितियों में पुन: पंजीकरण करने में विफल होने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
वर्ष | कुल आवेदन |
| 2025 | 2.95 लाख |
2024 | 3.29 लाख |
2023 | 3.3 लाख |
2022 | 2,55,501 |
2021 | 2,29,969 |
2020 | 2,27,835 |
2019 | 2,44,169 |
2018 | 2,41,000 |
2017 | 2,31,000 |
2016 | 2,32,292 |
2015 | 2,18,664 |
2014 | 2,18,664 |
2013 | 1,94,516 |
2012 | 2,14,000 |
2011 | 2,05,000 |
2010 | 2,04,000 |
2009 | 2,41,000 |
2008 | 2,90,000 |
महत्वपूर्ण प्रश्न:
कैट परीक्षा क्या है? या कैट परीक्षा क्या होता है (cat exam kya hota hai)
कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) एक राष्ट्रीय स्तर की एमबीए प्रवेश परीक्षा है। हर साल भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एमबीए/पीजीपी पाठ्यक्रमों और कैट स्कोर स्वीकार करने वाले भारत के बी-स्कूलों प्रवेश के लिए कैट का आयोजन किया जाता है। आईआईएम कैट परीक्षा का आयोजन रोटेशन आधार पर करते हैं।
कैट का फॉर्म कब आएगा 2026 (cat ka form kab aayega 2026)
कैट की आधिकारिक अधिसूचना 25 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है।
कैट परीक्षा पंजीकरण शुल्क (cat exam registration fees) कितना हैं?
कैट 2026 पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम प्रक्रिया आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है। कैट परीक्षा पंजीकरण शुल्क (cat exam registration fees) इस प्रकार है:
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: 2700/- रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए: 1350/- रुपये
Frequently Asked Questions (FAQs)
कैट की आधिकारिक अधिसूचना 25 जुलाई को जारी कर दी गई।
कैट पंजीकरण 2026 आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 15 सितंबर है।
कैट 2026 पंजीकरण 3 अगस्त से शुरू होगा। कैट ऑनलाइन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को कैट परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2700 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 1350 रुपये है।
कैट प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
सामान्य और एनसी-ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कैट पंजीकरण शुल्क 2700 रुपये और एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 1350 रुपये है।
यदि आपके विश्वविद्यालय का नाम ड्रॉप-डाउन सूची में नहीं आता है, तो आप ड्रॉप-डाउन सूची से "अन्य" विकल्प चुनकर पंजीकरण प्रक्रिया जारी रख सकते हैं।
कैट पंजीकरण 2026 में आवेदन पत्र भरने के लिए उपयोग की जाने वाली लॉगिन आईडी और खाते का निर्माण किया जाता है। कैट आवेदन में आवेदकों का विवरण दर्ज करना होता है जो तभी उपलब्ध होता है जब कोई उम्मीदवार पंजीकरण करता है।
यह देखने के लिए यहां क्लिक करें कि क्या आप ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत कैट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एक से अधिक बार परीक्षा देने का प्रयास करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी समय बाहर कर दिया जाएगा।
IIMA में प्रवेश पाने के लिए, आवश्यक पर्सेंटाइल के साथ कैट 2026 में सफलता पानी होगी। कैट 2026 के लिए IIM अहमदाबाद न्यूनतम कटऑफ 80 होने की उम्मीद है।
On Question asked by student community
Hey there,
If you mean your MBA counselling seat-allotment letter, the exact download process depends on the counselling authority.
Usually:
With a Telangana state merit rank of 10,953, admission to MBBS Category A in Hyderabad Muslim minority colleges is generally very difficult. However, you may have a better chance for BDS Category A, depending on the year's cutoff and seat availability.
Hello Dear Student,
Based on your All India Rank (AIR) of 31198 as a General category Female with Bihar domicile, your chances of securing an MBBS seat in a Government Medical College (GMC) are highly realistic but require a careful counselling strategy.
While your rank is slightly outside the traditional
Hello Dear Student,
You can directly pursue an MBA now; you do not need to do a BBA first. A bachelor's degree in any discipline is the only foundational requirement. Born in 1988, your age is not a formal barrier for management education, but your choice of program format matters
Hello,
Yes, MBBS and BDS seats are available through Kendriya Sainik Board Secretariat (KSB) for wards of categories of Defence personnel. You can check more at ksb.gov.in/admission-mbbs-bds-colleges.htm.htm
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
75+ years of legacy | #1 Entrance Exam | Score accepted by 250+ BSchools
6-Hour Masterclass to help you score 99+ percentile in CAT 2026
Registration Start: 3 August 2026 | Last Date to Apply: 15 September 2026 (till 5 PM)
AACSB Accredited | 40 LPA-Highest CTC | Scholarships worth 10 CR
Get Real CAT-like Experience | Attend Mock Test on 26th & 27th September 2026 | Timings: 8:30 AM | 12:30 PM | 4:30 PM