Careers360 Logo
ask-icon
share
    कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 Exam in Hindi) - रजिस्ट्रेशन लिंक (जारी), प्रक्रिया, अधिसूचना पीडीएफ, सिलेबस
    • लेख
    • कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 Exam in Hindi) - रजिस्ट्रेशन लिंक (जारी), प्रक्रिया, अधिसूचना पीडीएफ, सिलेबस

    कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 Exam in Hindi) - रजिस्ट्रेशन लिंक (जारी), प्रक्रिया, अधिसूचना पीडीएफ, सिलेबस

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 03 Aug 2026, 11:01 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 Exam in Hindi) : भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा कैट 2026 पंजीकरण 3 अगस्त, 2026 से जारी कर दिया गया है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर कैट 2026 का रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। कैट 2026 के लिए नोटिफिकेशन 25 जुलाई, 2026 को जारी किया गया। कैट 2026 का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया गया। कैट 2026 पंजीकरण 3 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक एक्टिवेट रहेगा। सूचना के अनुसार, कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। हर साल की तरह, कैट 2026 परीक्षा नवंबर के आखिरी रविवार, यानी 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
    1785734884388

    This Story also Contains

    1. कैट परीक्षा 2026 के बारे में जानने योग्य बिंदु (Things to Know About CAT Exam 2026 in hindi)
    2. कैट परीक्षा 2026 (CAT Exam 2026 in Hindi) : अवलोकन
    3. कैट 2026 परीक्षा - महत्वपूर्ण तिथियां (CAT 2026 Exam - Important Dates in hindi)
    4. कैट 2026 पंजीकरण प्रक्रिया (CAT 2026 Registration Process in hindi)
    5. कैट परीक्षा 2026 आवेदन पत्र (CAT Exam 2026 Application Form in hindi)
    6. कैट 2026 एडमिट कार्ड (CAT 2026 Admit Card in hindi)
    7. कैट 2026 का पाठ्यक्रम क्या है? (What is the syllabus of CAT 2026? in hindi)
    8. कैट परीक्षा पैटर्न (CAT Exam Pattern in hindi)
    9. कैट सिलेबस 2026 (CAT 2026 Syllabus in hindi)
    10. कैट 2026 सैंपल पेपर (CAT 2026 sample papers in hindi)
    11. कैट मॉक टेस्ट लिंक
    12. कैट 2026 रिजल्ट (CAT 2026 Result in Hindi)
    13. कैट 2026 चयन प्रक्रिया (CAT 2026 selection process in hindi)
    कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 Exam in Hindi) - रजिस्ट्रेशन लिंक (जारी), प्रक्रिया, अधिसूचना पीडीएफ, सिलेबस
    कैट 2026 - CAT 2026 in Hindi

    कैट आयोजित करने वाले आईआईएम के दिसंबर 2026 के आखिरी सप्ताह के आसपास कैट 2026 के नतीजे जारी करने की उम्मीद है। पिछले साल, 2.58 लाख छात्र कैट 2025 में शामिल हुए थे। कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) भारत के 22 आईआईएम में 2 साल के एमबीए /पीजीडीएम कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा है।

    कैट परीक्षा आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड है। जो उम्मीदवार कैट 2026 प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें कैट, पंजीकरण प्रक्रिया, कैट 2026 के लिए पात्रता मानदंड,कैट पाठ्यक्रम और कैट परीक्षा को पास करने के लिए पूरे पाठ्यक्रम को पूरा करने में लगने वाले समय,कैट के माध्यम से शीर्ष आईआईएम में प्रवेश कैसे प्राप्त करें, आदि के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए।

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कठिन एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ें, क्योंकि कैट (CAT) परीक्षा उत्तीर्ण करना आसान नहीं है। लगभग 2.50 लाख अभ्यर्थी कैट परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे भारत के सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए प्रतिस्पर्धा कठिन हो जाती है।

    Great Lakes - PGDM & PGPM Admissions 2027

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    XAT- Xavier Aptitude Test 2027

    75+ years of legacy | #1 Entrance Exam | Score accepted by 250+ BSchools

    कैट परीक्षा 2026 के बारे में जानने योग्य बिंदु (Things to Know About CAT Exam 2026 in hindi)

    • कैट 2026 का रजिस्ट्रेशन लिंक 3 अगस्त, 2026 से iimcat.ac.in पर एक्टिवेट किया गया। कैंडिडेट्स को अपना कैट 2026 एप्लीकेशन पूरा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा।
    • कैट 2026 परीक्षा नवंबर 2026 के आखिरी रविवार (29 नवंबर) को आयोजित की जाएगी और तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।
    • कैट 2026 का रिज़ल्ट दिसंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा।
    • कैट 2026 परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे - सेक्शन I: वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, सेक्शन II: डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग, और सेक्शन III: क्वांटिटेटिव एबिलिटी।
    • कैट परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को कैट परीक्षा 2026 पूरी करने के लिए 160 मिनट मिलते हैं। उम्मीदवारों को हर सेक्शन के लिए 40 मिनट दिए जाते हैं। पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को हर सेक्शन के लिए 53 मिनट और 20 सेकंड मिलते हैं।
    • कैट 2026 में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC) सेक्शन में आम तौर पर 24 प्रश्न, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) में 22 प्रश्न और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए) में 22 प्रश्न होते हैं। कैट 2026 परीक्षा में लगभग 68 प्रश्न पूछे जा सकते हैं (पिछले ट्रेंड्स के आधार पर)।
    • 22 आईआईएम, 8 आईआईटी और 8 एनआईटी के साथ-साथ लगभग 1000 टॉप एमबीए कॉलेजों में पीजीडीएम/एमबीए में एडमिशन कैट परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर होता है। आईआईएम में एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्टिंग मुख्य रूप से कैट परीक्षा के स्कोर पर आधारित होती है।
    • कैट 2026 में प्राप्त स्कोर की वैधता एक वर्ष है।
    Past 10 years CAT Question Papers with Solutions
    Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
    Download Ebook

    कैट परीक्षा: 2025 के मुख्य आँकड़े

    • कैट परीक्षा के लिए लगभग 2.95 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन और आवेदन किया था।
    • साल 2025 में कैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 2.58 लाख है। इसका मतलब है कि रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 87% लोग परीक्षा में शामिल हुए।
    NMAT by GMAC 2026

    Test centres are available in 70+ cities across India | 75,000+ aspirants apply for the NMAT exam | Accepted by 58+ institutions like NMIMS, KJSIM, ISB, SPJIMR and Great Lakes.

    IBSAT 2026-ICFAI Business School MBA/PGPM 2027

    AACSB Accredited | 40 LPA-Highest CTC | Scholarships worth 10 CR

    कैट 2026: आवेदन के रुझान


    1785132362721

    ये भी पढ़ें:

    कैट परीक्षा 2026 (CAT Exam 2026 in Hindi) : अवलोकन

    सामान्य प्रवेश परीक्षा जिसे कैट (CAT) के नाम से भी जाना जाता है, एमबीए कार्यक्रमों में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए भारत में सबसे प्रतिष्ठित एमबीए परीक्षा है। भारत में शीर्ष एमबीए कॉलेज जैसे 21 आईआईएम, आईआईटी और 1200 से अधिक बिजनेस स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 exam in hindi) पूरे भारत में 170 से अधिक शहरों में स्थित लगभग 300 परीक्षा केंद्रों पर तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।

    इस साल कैट देने की योजना बना रहे उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से इस एमबीए प्रवेश परीक्षा (MBA admission test) के बारे में ये तथ्य देख सकते हैं। नीचे दी गई कैट परीक्षा (CAT EXAM) की जानकारी कैट 2026 पंजीकरण (CAT 2026 registration in hindi), कैट परीक्षा 2026 और कैट पेपर पैटर्न (CAT paper pattern in hindi) को समझने में सहायक हो सकती है।

    विवरण

    कैट 2026 परीक्षा विवरण (CAT 2026 Exam Details in hindi)

    कैट का फुल फॉर्म

    सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीएटी)

    कैट 2026 आधिकारिक वेबसाइट

    iimcat.ac.in लॉगइन करें

    कौन सा आईआईएम CAT 2026 आयोजित करेगा

    भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)

    आईआईएम इंदौर

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    कैट 2026 परीक्षा तिथि

    29 नवंबर, 2026

    कैट परीक्षा 2026 का समय

    • स्लॉट 1: सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक

    • स्लॉट 2: दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

    • स्लॉट 3: शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

    कैट के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

    50% कुल अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री वाले छात्र (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 45%)
    इसके अतिरिक्त छात्रों को आईआईएम पीआई के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आईआईएम प्रवेश मानदंड जांच करने का सुझाव दिया जाता है।

    कैट की आयु सीमा

    उम्र पर कोई प्रतिबंध नहीं

    कैट प्रयास सीमा

    प्रयासों पर कोई प्रतिबंध नहीं

    कैट 2026 पंजीकरण शुल्क

    • सामान्य वर्ग के लिए 2600 रुपए

    • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपए

    कैट कुल प्रश्न 2026

    68 एमसीक्यू और गैर-एमसीक्यू (संभावित)

    कैट क्वालीफाइंग मार्क्स 2026

    GEM छात्रों के लिए 99+ परसेंटाइल आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम कोझिकोड, आईआईएम इंदौर, आईआईएम लखनऊ, एफएमएस दिल्ली, एमडीआई गुड़गांव, एसपीजेआईएमआर

    कैट के कुल अंक

    198 (संभावित)

    कैट नेगेटिव मार्किंग

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक का नकारात्मक अंकन

    कैट 2026 पाठ्यक्रम (CAT syllabus 2026 in Hindi)

    कैट के महत्वपूर्ण विषयों में बीजगणित, अंकगणित, पैरा-जंबल्स, वाक्य पूरा करना, ज्यामिति, कोडिंग-डिकोडिंग शामिल हैं।

    कैट 2026 परीक्षा पैटर्न (अनुभागों का नाम और संख्या)

    CAT पेपर पैटर्न के अनुसार इन 3 सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे

    कैट कॉलेज 2026

    1310

    ये भी जानें - बिना कोचिंग के कैट की तैयारी कैसे करें।

    कैट 2026 परीक्षा: पात्रता मानदंड (CAT 2026 Exam : Eligibility Criteria in hindi)

    कैट परीक्षा 2026 (cat exam 2026 in hindi) में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को कैट 2026 पात्रता मानदंडों (CAT 2026 Eligibility Criteria in hindi) को पूरा करना चाहिए। कैट 2026 की पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria of CAT 2026 in hindi) निम्नलिखित है:

    • यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (बीएससी/बीटेक/बीई/बी.आर्क/मानविकी आदि)
    • सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50% अंक और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी/डीए श्रेणी के लिए 45% अंक
    • न्यूनतम स्वीकार्य प्रतिशत के साथ सीए/सीएस/आईसीडब्ल्यूए जैसी व्यावसायिक डिग्री
    • कैट 2026 (CAT 2026 in hindi) के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। प्रबंधकीय पदों की तलाश में स्नातक की डिग्री पूरी कर चुके कामकाजी पेशेवर उम्मीदवार कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 Exam in hindi) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    • कार्य अनुभव को प्राथमिकता जरूर दी जाती है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।
    • स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष के छात्र कैट 2026 के लिए आवेदन (Application for CAT 2026 in hindi) कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे छात्रों का फाइनल एडमिशन उनके सफलतापूर्वक स्नातक की डिग्री पूरी करने पर निर्भर करता है।

    कैट 2026 परीक्षा - महत्वपूर्ण तिथियां (CAT 2026 Exam - Important Dates in hindi)

    कैट 2026 आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से और समय पर पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को कैट 2026 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों (CAT 2026 exam important dates in hindi) पर नजर बनाए रखनी चाहिए। निम्न तालिका के माध्यम से उम्मीदवारों को यह भी जानकारी प्राप्त होगी कि वर्ष 2026 में कैट का आयोजन कब होगा (when will cat exam held in 2026) और साथ ही उन्हें कैट परीक्षा 2026 पंजीकरण तिथि (cat exam 2026 registration date in hindi) की भी जानकारी प्राप्त होगी।

    कैट परीक्षा कार्यक्रम (CAT Exam Event)

    तिथियां

    कैट 2026 अधिसूचना (CAT 2026 Notification in hindi) जारी

    25 जुलाई 2026

    कैट पंजीकरण (CAT Registration in Hindi) शुरू

    3 अगस्त 2026

    कैट पंजीकरण समाप्त (CAT Registration ends)

    15 सितंबर 2026

    कैट आवेदन सुधार27 सितंबर 2026

    कैट एडमिट कार्ड जारी (Release of CAT admit card)

    4 नवंबर 2026

    कैट परीक्षा 2026 तिथि (CAT Exam 2026 Date)

    29 नवंबर 2026

    कैट आंसर की 2026 प्रोविजनलदिसंबर, 2026
    फ़ाइनल कैट आंसर की 2026दिसंबर 2026

    कैट रिजल्ट (CAT Result in hindi) की घोषणा

    दिसंबर 2026

    कैट 2026 पंजीकरण प्रक्रिया (CAT 2026 Registration Process in hindi)

    कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण कैसे करें (How to Register for CAT Exam)

    कैट 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण (Registration for the CAT 2026 exam in hindi) में तीन चरण होते हैं। उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके कैट 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन (register for CAT 2026 exam in hindi) कर सकते हैं :

    • लॉगइन क्रेडेंशियल बनाएं
    • कैट परीक्षा के लिए आवेदन में शैक्षणिक विवरण भरना
    • कैट परीक्षा शुल्क का भुगतान

    कैट परीक्षा 2026 आवेदन पत्र (CAT Exam 2026 Application Form in hindi)

    कैट परीक्षा फॉर्म तिथि 2026 (CAT exam form date 2026 in hindi) के अनुसार, कैट आवेदन पत्र (CAT Application Form in hindi) 3 अगस्त, 2026 को शुरू किया जाएगा। कैट के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और जो उम्मीदवार कैट 2026 (CAT 2026 in hindi) के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 2026 के लिए कैट का फॉर्म भर सकेंगे। उम्मीदवारों को कैट 2026 पंजीकरण अंतिम तिथि (cat 2026 registration last date) से पहले कैट 2026 पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को कैट पंजीकरण शुल्क (CAT Registration Fee in hindi) का भुगतान करना होगा। कैट 2026 पंजीकरण शुल्क (cat 2026 registration fees in hindi) सामान्य वर्ग के लिए ₹2600/- और आरक्षित श्रेणियों के लिए ₹1350/- है।

    प्रश्न: कैट के कितने प्रयास किए जा सकते हैं?

    उत्तर: कैट परीक्षा के प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार जितनी बार चाहें कॉमन एडमिशन टेस्ट देने के लिए स्वतंत्र हैं।

    प्रश्न: क्या कैट साल में दो बार आयोजित किया जाता है?

    उत्तर: नहीं, कैट एमबीए परीक्षा साल में केवल एक बार आयोजित की जाती है, आमतौर पर नवंबर के आखिरी रविवार को।

    कैट 2026 आवेदन पत्र चरण दर चरण कैसे भरें (How to Fill CAT 2026 Application Form Step by step)

    आईआईएम कैट 2026 पंजीकरण तिथि (cat 2026 registration date) के साथ-साथ कैट फॉर्म की अंतिम तिथि (cat form last date 2026) भी जारी करता है। उम्मीदवारों को कैट फॉर्म की अंतिम तिथि (cat form last date 2026 in hindi) से पहले कैट पंजीकरण पूरा करना होता है। ऐसे में बिना किसी गड़बड़ी के कैट पंजीकरण का कार्य कैट फॉर्म की अंतिम तिथि (cat form last date 2026) से पहले पूरा कर लेना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करके आसानी से, तय कैट परीक्षा 2026 पंजीकरण तिथि (cat exam 2026 registration date) के अंदर-अंदर, पंजीकरण प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं :

    1. सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
    2. "New Candidate Registration" पर क्लिक करें।
    3. नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता, देश, मोबाइल नंबर और कैप्चा सहित व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
    4. ओटीपी जनरेट करें और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को सत्यापित करें।
    5. बनाए गए CAT आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और व्यक्तिगत, संपर्क और आपातकालीन संपर्क विवरण भरें।
    6. निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करें।
    7. एसएससी/कक्षा 10 सहित अन्य मांगे गए शैक्षणिक विवरण प्रदान करें।
    8. प्रासंगिक कार्य अनुभव दर्ज करें (यदि लागू हो)।
    9. पसंदीदा शहर का चुनाव करें जहां आप परीक्षा देना चाहते हैं (छह विकल्प तक)।
    10. कैट पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें: सामान्य वर्ग के लिए 2600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1350 रुपये।
    11. भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए कैट 2026 आवेदन (CAT 2026 application in hindi) का प्रिंट आउट लें।

    कैट 2026 आवेदन पत्र सुधार (CAT 2026 Application Form Correction in hindi)

    • आधिकारिक CAT 2026 वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
    • यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
    • अपना आवेदन पत्र खोलें।
    • आवश्यक परिवर्तन करें।
    • आवेदन पत्र को सेव करें।

    ये भी देखें :

    कैट 2026 एडमिट कार्ड (CAT 2026 Admit Card in hindi)

    कैट 2026 परीक्षा (CAT 2026 Exam in hindi) के लिए कैट एडमिट कार्ड (CAT Admit Card in hindi) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे सभी एमबीए उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने साथ रखना होगा। उम्मीदवारों को अपने कैट प्रवेश पत्र (CAT Admit Card in hindi) से संबंधित निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में जरूर पता होना चाहिए :

    1. केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही कैट 2026 एडमिट कार्ड (CAT 2026 Admit Card in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं।
    2. उम्मीदवार अपनी आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना एडमिट कार्ड एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं।
    3. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे विवरण होंगे।
    4. कैट एडमिट कार्ड (CAT Admit Card in hindi) एक अनिवार्य दस्तावेज है जिसे परीक्षा के दिन ले जाना होगा।
    5. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी जानकारी सही हो। कैट 2026 के प्रवेश पत्र (admit card of CAT 2026 in hindi) में किसी भी तरह की विसंगति मिलने पर, उम्मीदवारों को तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए

    कैट 2026 का पाठ्यक्रम क्या है? (What is the syllabus of CAT 2026? in hindi)

    कैट पाठ्यक्रम 2026 (cat syllabus 2026 in hindi) उन विषयों को निर्दिष्ट करता है जहाँ से कैट 2026 परीक्षा के लिए प्रश्न पूछे जा सकते हैं। कैट परीक्षा 2026 के पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से मौखिक क्षमता और पढ़ने की समझ, मात्रात्मक योग्यता, डेटा व्याख्या और तार्किक तर्क शामिल हैं। कैट 2026 पाठ्यक्रम (cat syllabus 2026 in hindi) में कैट गणित पाठ्यक्रम, अंग्रेजी और कैट ज्यामिति पाठ्यक्रम शामिल हैं।

    देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में एमबीए में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कैट परीक्षा हर साल रोटेशन के आधार पर देश के टॉप 6 आईआईएम में से किसी एक द्वारा आयोजित की जाती है। भारत के शीर्ष छह आईआईएम में से कोई एक आईआईएम कैट अधिसूचना जारी करने, परीक्षा प्रक्रिया, स्कोर कार्ड जारी करने, प्रवेश पत्र जारी करने आदि कार्यक्रमों सहित कैट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था के रूप में कार्य करता है। कैट परीक्षा 2026 की अवधि 2 घंटे होगी और कैट परीक्षा के पेपर में 3 खंडों यानी मात्रात्मक क्षमता (QA), मौखिक क्षमता और पढ़ने की समझ (VARC), और डेटा इंटरप्रिटेशन और तार्किक तर्क (DILR) से 68 प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद है।

    जो छात्र देश के किसी प्रमुख संस्थान से एमबीए करना चाहते हैं, उन्हें अपनी कैट परीक्षा 2026 (CAT 2026 exam in hindi) की तैयारी जल्दी शुरू कर देनी चाहिए। कैट परीक्षा के स्कोर देश के 1300 से अधिक एमबीए कॉलेजों द्वारा स्वीकार किए जाते हैं। भारत के टॉप एमबीए कॉलेज में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवारों को कैट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने होंगे।

    ये भी देखें : आईआईएम एडमिशन मानदंड

    कैट परीक्षा पैटर्न (CAT Exam Pattern in hindi)

    कैट परीक्षा की समय अवधि अनुभाग-वार

    40 मिनट प्रति अनुभाग (कुल 120 मिनट)

    प्रश्नों की कुल संख्या

    68

    कुल अंक

    198

    प्रश्न पत्र की भाषा

    अंग्रेजी

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू और गैर-एमसीक्यू

    अंकन योजना

    प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन

    गैर-एमसीक्यू के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं

    • कैट परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें कंप्यूटर उपयोग करने का बुनियादी ज्ञान हो।
    • तीनों खंडों में एमसीक्यू और गैर-एमसीक्यू दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे।
    • एमसीक्यू के मामले में गलत उत्तरों के लिए ⅓ अंक का जुर्माना होगा। गैर-एमसीक्यू में पिछले वर्ष के पैटर्न को देखते हुए नकारात्मक अंकन योजना नहीं रहने की संभावना है।
    • प्रत्येक अनुभाग के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट आवंटित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर उस खंड के सभी प्रश्न हल करने होंगे।

    अन्य महत्वपूर्ण लेख : सीमैट रजिस्ट्रेशन

    प्रश्न: क्या कैट में नेगेटिव मार्किंग होती है?

    उत्तर: हाँ, कैट 2026 में नेगेटिव मार्किंग है। हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।

    प्रश्न: कैट परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग अंक क्या हैं?

    उत्तर: पिछले रुझानों के अनुसार, कैट परीक्षा में 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आईआईएम प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट होने का मौका मिलता है। कैट क्वालीफाइंग अंक कैट में भाग लेने वाले आईआईएम और भारत के अन्य बी-स्कूलों द्वारा जारी किए जाएंगे।

    कैट सिलेबस 2026 (CAT 2026 Syllabus in hindi)

    कैट एक व्यावसायिक योग्यता परीक्षा है जो उम्मीदवारों की विश्लेषणात्मक व आलोचनात्मक तरीके से सोचने की क्षमता का परीक्षण करती है। कैट एग्जाम सिलेबस (CAT Exam Syllabus in hindi) में 3 खंड शामिल हैं। वर्बल एबिलिटी यानी मौखिक योग्यता और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन यानी पढ़ने की समझ (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और मात्रात्मक योग्यता (QA)।

    कैट सिलेबस 2026 (CAT Syllabus 2026 in Hindi)

    अनुभाग

    प्रश्नों की संख्या

    आवंटित समय (मिनट में)

    महत्वपूर्ण विषय

    वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी)

    24

    40

    पढ़ने की समझ, पैराजंबल्स, अनुच्छेद सारांश, वर्बल रीजनिंग आदि

    डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर)

    22

    40

    चार्ट, ग्राफ, अरेंजमेंट, रक्त संबंध, पहेलियाँ आदि

    मात्रात्मक योग्यता (क्यूए)

    22

    40

    बीजगणित, अंकगणित, संख्या प्रणाली, ज्यामिति, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, क्षेत्रमिति आदि

    कुल

    68

    120


    प्रभावी ढंग से योजना बनाने और शीर्ष अंक प्राप्त करने के लिए विस्तृत कैट पाठ्यक्रम को जानना कैट परीक्षा की तैयारी की ओर लिया गया पहला कदम है। कैट के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों का चयन करना जो पूरे पाठ्यक्रम को कवर करता है, पर्याप्त मॉक टेस्ट देना, अध्याय-वार अभ्यास परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    कैट 2026 सैंपल पेपर (CAT 2026 sample papers in hindi)

    कैट 2026 (CAT 2026 in hindi) परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को कैट सिलेबस से परिचित होना चाहिए, भले ही आधिकारिक तौर पर कोई सिलेबस जारी नहीं किया गया हो। हालांकि, उम्मीदवार विभिन्न संसाधनों का संदर्भ ले सकते हैं जैसे कि कैट मॉक टेस्ट (CAT mock tests in hindi), पाठ्यक्रम को समझने के लिए सैंपल पेपर और कैट परीक्षा (CAT exam 2026 in hindi) के गत वर्ष के प्रश्न पत्र (previous CAT question papers in hindi)। पिछले वर्षों के कैट प्रश्न पत्रों और सैंपल पेपर्स (previous years' CAT question papers and sample papers in hindi) को प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दी गई तालिका देखें:

    प्रश्न: क्या कैट 2026 एमबीए परीक्षा आसान होगी?

    उत्तर: नहीं, कैट 2026 परीक्षा आसान होने की उम्मीद नहीं है। जैसा कि पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है, भारत में किसी भी अन्य एमबीए प्रवेश परीक्षा की तुलना में कैट परीक्षा का कठिनाई स्तर अधिक है।

    कैट मॉक टेस्ट लिंक

    मॉक टेस्ट में पिछले वर्षों के कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) के पेपर से चुने हुए प्रश्न शामिल हैं, जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को कैट में आमतौर पर पूछे जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों (MCQs/ Non-MCQs) और परीक्षा इंटरफ़ेस से परिचित कराना है। दिए गए मॉक टेस्ट को पिछले वर्ष अपनाए गए पैटर्न के आधार पर गैर-PwD उम्मीदवार के लिए कुल 120 मिनट (तीन खंडों के लिए प्रत्येक 40 मिनट) की अवधि के साथ डिज़ाइन किया गया है। इस मॉक टेस्ट का उद्देश्य CAT 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न का खुलासा करना नहीं है और प्रश्नों की संख्या, प्रकार और पैटर्न, साथ ही मॉक परीक्षा में अनुभागों का क्रम और समय केवल सांकेतिक हैं और ये कैट अधिकारियों द्वारा तय किए गए वर्ष-दर-वर्ष बदलाव के अधीन हैं।

    कंसोर्डियम ने कहा है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि कैट 2026 में गैर-PwD उम्मीदवार के लिए कुल 120 मिनट (तीन खंडों के लिए प्रत्येक 40 मिनट) की अवधि होगी। PwD उम्मीदवारों को 40 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। मॉक लिंक के प्रत्येक अनुभाग के लिए सबमिट बटन है। यह उम्मीदवार को 40 मिनट का आवंटित समय समाप्त होने से पहले ही अगले अनुभाग में जाने में मदद करने के लिए है। वास्तविक परीक्षा में, उम्मीदवार 40 मिनट के बाद ही अगले सेक्शन में जा सकता है। इस दस्तावेज़ के किसी भी भाग को किसी भी रूप में या किसी भी माध्यम से [ग्राफ़िक, इलेक्ट्रॉनिक या मैकेनिकल, जिसमें फोटोकॉपी, रिकॉर्डिंग, टेपिंग या सूचना पुनर्प्राप्ति प्रणाली शामिल है] पुन: प्रस्तुत या कॉपी नहीं किया जा सकता है या किसी डिस्क, टेप, अन्य मीडिया या अन्य सूचना भंडारण उपकरणों आदि पर पुन: प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है।
    कैट मॉक टेस्ट लिंक | कैट मॉक टेस्ट लिंक पीडब्ल्यूडी (अंधापन और कम दृष्टि) उम्मीदवारों के लिए | कैट मॉक टेस्ट लिंक पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए

    कैट 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for CAT 2026? in hindi)

    CAT, कॉमन एडमिशन टेस्ट, सबसे चुनौतीपूर्ण एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। कैट 2026 (CAT 2026 in hindi) परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी करने के लिए, उम्मीदवार इन टिप्स का पालन कर सकते हैं:

    1. एक व्यक्तिगत अध्ययन रणनीति बनाएं: पाठ्यक्रम को खंडों में विभाजित करें और कठिनाई के अनुसार प्रत्येक के लिए समय आवंटित करें।
    2. अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करें: अपनी ताकत को बनाए रखते हुए कमजोर क्षेत्रों में सुधार पर ध्यान दें।
    3. अपनी तैयारी का तरीका चुनें: स्व-अध्ययन या कोचिंग कक्षाओं के बीच निर्णय लें और विश्वसनीय संसाधनों का उपयोग करें।
    4. मॉक परीक्षाओं पर जोर दें: अपनी प्रगति का आकलन करने और समय प्रबंधन में सुधार के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें।
    5. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से अभ्यास करें: परीक्षा पैटर्न को समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें।
    6. समसामयिक मामलों से अपडेट रहें: सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए समसामयिक घटनाओं से अवगत रहें। अखबार पढ़ें।
    7. अपना समय प्रभावी ढंग से प्रबंधित करें: क्षमता अनुसार अध्ययन का लक्ष्य निर्धारित करें और एक तय शेड्यूल का पालन करें।
    8. मार्गदर्शन और समर्थन लें: सलाह और प्रेरणा के लिए सलाहकारों या कैट टॉपर्स से संपर्क करने की कोशिश करें।
    9. केंद्रित और प्रेरित रहें: सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।
    10. नियमित रूप से रिवीजन और अभ्यास करें: अवधारणाओं की समीक्षा करें, प्रश्नों का अभ्यास करें और अपनी अध्ययन योजना के प्रति प्रतिबद्ध रहें।

    कैट 2026 रिजल्ट (CAT 2026 Result in Hindi)

    कैट 2026 का रिजल्ट (CAT 2026 Result in Hindi) जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और कैट 2026 परिणाम (Result of CAT 2026 in hindi) के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। उन्हें कैट आईडी और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने की आवश्यकता होगी। कैट स्कोर कार्ड 2026 (CAT Scorecard 2026 in hindi) एक साल के लिए वैध रहेगा।

    प्रश्न: कैट स्कोर कितने समय तक वैध रहता है?

    उत्तर: कैट स्कोर केवल 1 वर्ष के लिए वैध रहता है।

    कैट कट-ऑफ स्कोर 2026 (CAT Cut-off Scores 2026 in hindi)

    यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शैक्षणिक वर्ष 2026-28 के लिए कैट कट-ऑफ स्कोर (CAT Cutoff score in hindi) अलग से जारी करता है। प्रत्येक आईआईएम की अपनी व्यक्तिगत प्रवेश नीति होती है, जिसमें कई चरण शामिल हो सकते हैं। हालांकि, नए IIM एक केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) का पालन करते हैं। विशिष्ट आवश्यकताओं और प्रक्रियाओं को समझने के लिए उम्मीदवारों को आईआईएम और अन्य बी-स्कूलों की चयन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा करनी चाहिए, जिसमें वे आवेदन करना चाहते हैं।

    प्रश्न: क्या आईआईएम में सेक्शनल कैट कटऑफ स्कोर होता है?

    उत्तर: हां, जो उम्मीदवार किसी भी आईआईएम से एमबीए करना चाहते हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए न्यूनतम आईआईएम सेक्शनल कैट कटऑफ अंक प्राप्त करने होंगे।

    कैट 2026 चयन प्रक्रिया (CAT 2026 selection process in hindi)

    एक बार जब उम्मीदवार कैट परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो जाते हैं और आवश्यक कटऑफ को पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें आईआईएम और गैर-आईआईएम सहित भाग लेने वाले संस्थानों के द्वारा कैट चयन प्रक्रिया (CAT Selection Process in hindi) के लिए बुलाया जाएगा। कैट स्कोर, डब्ल्यूएटी, जीडी/पीआई के आधार पर विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भिन्न हो सकती हैं, नीचे चयन प्रक्रिया विवरण देखें:

    • लिखित योग्यता परीक्षा (Written Ability Test) (WAT)

    • समूह चर्चा (GD)

    • व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)

    कैट स्कोर आईआईएम और गैर-आईआईएम सहित विभिन्न भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा स्वीकार किए जाते हैं। कैट स्कोर स्वीकार करने वाले गैर-आईआईएम संस्थानों में 6 आईआईटी, आईआईएससी बैंगलोर, एनआईटी, जेएनयू, आईएमटी गाजियाबाद, आईपीयू, एमडीआई गुड़गांव और एसपीजेआईएमआर मुंबई जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।

    उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त रूप से तैयारी करने और एडमिशन पक्का करने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उन्हें अपने रुचि के संस्थानों के चयन मानदंडों और चयन प्रक्रिया को लेकर जानकारी जुटाना और उसे समझना महत्वपूर्ण है।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    वर्ष 2026 में कैट का आयोजन कब होगा (when will cat exam held in 2026)

    कैट 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के मन में यह प्रश्न जरूर रहता है कि वर्ष 2026 में कैट का आयोजन कब होगा (when will cat exam held in 2026) या फिर कैट परीक्षा 2026 कब है (when is cat exam 2026), क्योंकि कैट परीक्षा 2026 परीक्षा तिथि (cat exam 2026 exam date) को लेकर इन दोनों प्रश्नों को इन्टरनेट पर सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट काफी लंबी है। ऐसे में आपकी सुविधा के लिए बता दें कि एमबीए के लिए कैट 2026 एग्जाम डेट (cat 2026 exam date for mba) 29 नवंबर, 2026 है। एमबीए के लिए कैट 2026 एग्जाम डेट (cat 2026 exam date for mba) कैट अधिसूचना के साथ जारी की गई है।

    प्रश्न: कैट 2026 के लिए कटऑफ क्या है?

    उत्तर: भारत के शीर्ष एमबीए कॉलेजों जैसे IIM, SPJIMR, FMS आदि के लिए कैट कटऑफ 2026 95 से 99+ प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है।

    क्या मैं 3rd ईयर में CAT का एग्जाम दे सकता हूं?

    हाँ, ग्रेजुएशन के फ़ाइनल ईयर के छात्र कैट परीक्षा दे सकते हैं।

    क्या कैट में कोई इंटरव्यू है?

    हाँ, शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: कैट 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

    कैट 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को कैट परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक कैट वेबसाइट को नियमित रूप से जांच करनी चाहिए।

    Q: मैं कैट परीक्षा के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    कैट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आम तौर पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है। कैट अधिसूचना के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक कैट वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    Q: कैट 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न क्या है? कितने अनुभाग हैं?
    A:

    कैट 2026 परीक्षा में तीन खंड शामिल होंगे: वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और मात्रात्मक योग्यता (QA)।

    Q: मैं कैट 20265 परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकता हूं? क्या कोई अनुशंसित अध्ययन सामग्री है?
    A:

    CAT की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। कैट की तैयारी के लिए उचित पुस्तकों, ऑनलाइन संसाधनों सहित विभिन्न अध्ययन सामग्रियों का संदर्भ लेना उचित है। समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और अपने प्रदर्शन का पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट के माध्यम से विश्लेषण सफलता के प्रमुख कारक सिद्ध हो सकते हैं।

    Q: कैट स्कोर की गणना कैसे की जाती है और पर्सेंटाइल गणना पद्धति क्या है?
    A:

    कैट स्कोर की गणना स्केल्ड स्कोर पद्धति के आधार पर की जाती है। कैट पर्सेंटाइल की गणना उम्मीदवार के मूल अंकों, परीक्षा के कठिनाई स्तर और अन्य परीक्षार्थियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर की जाती है। पर्सेंटाइल उन उम्मीदवारों के प्रतिशत को इंगित करता है, जिन्होंने किसी विशेष स्कोर के बराबर या उससे कम स्कोर किया है।

    Q: CAT (कैट) का फुल फॉर्म क्या है?
    A:

    कैट का फुल फॉर्म -कॉमन एडमिशन टेस्ट है, जो आईआईएम सहित भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में एमबीए/पीजीपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

    Q: कैट परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
    A:

    कैट परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए किसी विशिष्ट स्ट्रीम की आवश्यकता नहीं है। स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

    Q: क्या कैट परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन है?
    A:

    हाँ, CAT परीक्षा में नकारात्मक अंकन योजना है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक निश्चित संख्या में अंक काटे जाएंगे। हालांकि, विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के लिए अलग-अलग अंकन हो सकते हैं

    Q: क्या मैं कैट परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर का उपयोग कर सकता हूं?
    A:

    नहीं, कैट परीक्षा में भौतिक कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग सख्त वर्जित है, लेकिन उम्मीदवार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online MBA
    Via Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar
    Corporate Tax Planning
    Via Netaji Subhash Open University, Kolkata
    Strategic Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Online MBA Business Analytics
    Via Centre for Distance and Online Education, Anna University, Chennai
    Digital Marketing
    Via Panjab University, Chandigarh
    Online MBA
    Via Centre for Distance and Online Education, Anna University, Chennai
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    Northumbria University, Newcastle City Campus
    Sutherland Building, Northumberland Road, Newcastle-upon-Tyne, NE1 8ST
    Oxford Brookes University, Oxford
    Headington Campus Oxford OX3 0BP UK
    Cardiff Metropolitan University, Cardiff
    Llandaff Campus, Western Avenue, Cardiff, CF5 2YB
    University of Reading, Reading
    Whiteknights PO Box 217 Reading Berkshire RG6 6AH
    Bournemouth University, Bournemouth
    Fern Barrow, Poole, Dorset, BH12 5BB, United Kingdom

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    If you have already received your final MA result and have technically completed the degree , but you are only waiting for the revaluation outcome, you would generally be considered a graduate rather than someone whose master's degree is still completely in progress. However, CAT has specific instructions about qualification

    If you mean CAT (Common Admission Test) preparation, you can practise with previous-year CAT papers. IIM has a collection of CAT papers from 2017 to 2025, covering VARC, DILR and Quant across different slots, along with solutions and explanations. Solving the recent papers first can help you understand the current

    Hello Student,

    Yes, you can apply for CAT with an EWS certificate issued in Hindi, provided it is issued by the competent authority and follows the required format. However, CAT applicants need a Central-level EWS certificate, not merely a state-level EWS certificate. Since you are from Uttar Pradesh, ensure your

    Hey there,

    If you mean your MBA counselling seat-allotment letter, the exact download process depends on the counselling authority.

    Usually:

    1. Open the official MBA counselling portal.
    2. Log in with your application/registration number and password/DOB.
    3. Go to Seat Allotment / Allotment Result.
    4. If a seat has been allotted, select “Download/Print Allotment

    With a Telangana state merit rank of 10,953, admission to MBBS Category A in Hyderabad Muslim minority colleges is generally very difficult. However, you may have a better chance for BDS Category A, depending on the year's cutoff and seat availability.