Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईआईएम में एडमिशन कैसे लें (How to get admission in IIM)
    • लेख
    • आईआईएम में एडमिशन कैसे लें (How to get admission in IIM)

    आईआईएम में एडमिशन कैसे लें (How to get admission in IIM)

    Nitin SaxenaUpdated on 20 Jun 2025, 02:26 PM IST

    आईआईएम में एडमिशन कैसे लें: आईआईएम में प्रवेश लेना हर उस उम्मीदवार का सपना होता है, जो प्रबंधन के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते है। इसके साथ ही वे जानना चाहते है, कि आईआईएम में एडमिशन कैसे लें (iim me admission kaise le)। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें, आईआईएम में एडमिशन के लिए प्रत्येक आईआईएम द्वारा आईआईएम प्रवेश पात्रता मानदंड जारी किया जाता है। iim se mba kaise kare यह जानने के लिए छात्र इस लेख को पूरा पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. आईआईएम प्रवेश मानदंड और चयन प्रक्रिया (IIM Admission Criteria and Selection Process)
    2. आईआईएम पात्रता मानदंड (IIM Eligibility Criteria)
    3. डबल्यूएटी/जीडी-पीआई के लिए आवश्यक दस्तावेज़
    4. आईआईएम के लिए चयन की प्रक्रिया क्या है (iim admission process)?
    आईआईएम में एडमिशन कैसे लें (How to get admission in IIM)
    How to get admission in IIM

    आईआईएम प्रवेश मानदंड और चयन प्रक्रिया (IIM Admission Criteria and Selection Process)

    आईआईएम में प्रवेश प्राप्त करने की दिशा में पहला चरण कैट परीक्षा में सफल होना है। कॉमन एडमिशन टेस्ट या कैट परीक्षा देश के प्रतिष्ठित आईआईएम में एडमिशन लेने का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। सबसे पहले उम्मीदवारों को कैट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। कैट परीक्षा का आयोजन हर साल किसी नए आईआईएम द्वारा किया जाता है। इस वर्ष, 2025 में, यह उम्मीद की जा रही है कि आईआईएम कोझीकोड परीक्षा आयोजित करेगा। प्रत्येक वर्ष, प्रत्येक आईआईएम को रोटेशनल आधार पर कैट परीक्षा आयोजित करने का अवसर मिलता है।

    पिछले वर्ष कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम कलकता द्वारा किया गया। कैट परीक्षा के बाद अगला चरण लिखित योग्यता परीक्षण (डबल्यूएटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) हैं। डबल्यूएटी और पीआई आईआईएम एमबीए प्रवेश के मुख्य चयन मानदंड हैं। ये परीक्षाएँ कैट रिजल्ट की घोषणा के बाद आयोजित की जाती हैं। जो अभ्यर्थी कैट कटऑफ को पूरा करते हैं, उन्हें वाट और पीआई के लिए चुना जाता है। आईआईएम प्रवेश के लिए अंतिम चयन अभ्यर्थी के समग्र प्रोफाइल - कैट स्कोर, शैक्षणिक स्कोर, कार्य अनुभव, श्रेणी तथा डब्ल्यूएटी और पीआई स्कोर पर आधारित होता है। आईआईएम उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा आईआईएम की योग्यता कट ऑफ और चयन मानदंड की जांच करनी चाहिए।

    Great Lakes - PGDM & PGPM Admissions 2027

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    XAT- Xavier Aptitude Test 2027

    75+ years of legacy | #1 Entrance Exam | Score accepted by 250+ BSchools

    ये भी पढ़े -

    Past 10 years CAT Question Papers with Solutions
    Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
    Download Ebook

    कैट रिजल्ट घोषित होने के बाद, 21 आईआईएम कैंपस परीक्षार्थियों की उनके संबंधित कैट स्कोर और शैक्षणिक योगयता के आधार पर स्क्रीनिंग शुरू करेंगे। प्रत्येक आईआईएम के लिए कैट कट ऑफ परसेंटाइल सेक्शनवार और श्रेणीवार तय किया जाएगा। डबल्यूएटी/ जीडी-पीआई राउंड के लिए कैट कट-ऑफ परसेंटाइल और भारांक प्रत्येक आईआईएम के लिए अलग-अलग होगा।

    आईआईएम प्रवेश और चयन मानदंड 2025-27 (IIM Admission and Selection Criteria 2025-27)

    आईआईएम द्वारा उम्मीदवारों के लिए प्रवेश मानदंड और चयन प्रक्रिया की घोषणा की जाती है, जिससे उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट कट-ऑफ, चयन मानदंड और शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के बारे में पता चलता है। आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन न केवल कैट कट ऑफ परसेंटाइल के आधार पर किया जाता है, बल्कि उनके डब्ल्यूएटी/जीडी और पीआई प्रदर्शन, शैक्षिक इतिहास, शैक्षिक विविधता, लिंग विविधता और कार्य अनुभव के आधार पर भी चयन किया जाता है।

    आईआईएम प्रवेश और चयन प्रक्रिया के चरण (Stages of IIM Admission and Selection Process)

    आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में विभाजित है। नीचे आईआईएम प्रवेश के तीन चरणों का अवलोकन दिया गया है:

    चरण 1: कैट स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करना

    कैट रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को प्रत्येक आईआईएम द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से डब्ल्यूएटी/जीडी-पीआई राउंड के लिए आवेदन करना होगा। जो अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें कैट आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

    चरण 2: डबल्यूएटी/जीडी-पीआई के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग

    दूसरे चरण में, जो उम्मीदवार डबल्यूएटी/जीडी-पीआई के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें कैट स्कोर और शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डबल्यूएटी/जीडी-पीआई राउंड में भाग लेने के लिए साक्षात्कार पत्र भेजे जाते हैं। डबल्यूएटी/जीडी-पीआई राउंड फरवरी से अप्रैल के बीच निर्दिष्ट शहरों में आयोजित किया जाता है।

    चरण 3: समग्र स्कोर की गणना और अंतिम चयन

    आईआईएम प्रवेश के तीसरे चरण में, प्रत्येक अभ्यर्थी के समग्र स्कोर की गणना विभिन्न मानदंडों के आधार पर की जाती है। नीचे मुख्य मानदंडों की सूची प्रदान की गई है:

    आईआईएम एडमिशन

    विवरण

    कैट स्कोर

    कैट परीक्षा में प्राप्त कुल परसेंटाइल अंक।

    स्नातक स्कोर

    तीन वर्षीय डिग्री कोर्स या समकक्ष में प्राप्त कुल प्रतिशत।

    कक्षा 12 स्कोर

    कक्षा 12 या समकक्ष में प्राप्त कुल प्रतिशत।

    कक्षा 10 स्कोर

    कक्षा 10 या समकक्ष में प्राप्त कुल प्रतिशत।

    डब्ल्यूएटी/जीडी-पीआई

    प्रत्येक अभ्यर्थी के डब्ल्यूएटी/जीडी-पीआई में प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है और तदनुसार अंक आवंटित किए जाते हैं।

    शैक्षणिक विविधता

    गैर-इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अन्य स्ट्रीम के छात्रों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। शैक्षणिक विविधता के लिए अंक प्रत्येक परिसर के लिए अलग-अलग होते हैं।

    लैंगिक विविधता

    आईआईएम प्रत्येक लिंग के निष्पक्ष प्रतिनिधित्व को प्रोत्साहित करने के लिए महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक देते हैं। लिंग विविधता के लिए अंक प्रत्येक परिसर के लिए अलग-अलग होते हैं।

    कार्य अनुभव

    पूर्व कार्य अनुभव वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक (1-5 तक) दिए जाते हैं। इसके लिए, न्यूनतम से उच्चतम तक की सीमा निर्धारित की गई है। कार्य अनुभव के लिए अंक प्रत्येक परिसर के लिए अलग-अलग होते हैं।


    ये भी पढ़ें:

    कैट कटऑफ

    कैट रजिस्ट्रेशन

    आईआईएम पात्रता मानदंड (IIM Eligibility Criteria)

    एमबीए कोर्स के लिए आईआईएम पात्रता मानदंड कैट पात्रता मानदंड के समान है, अर्थात अभ्यर्थी के स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त होने चाहिए। हालांकि, चयन के लिए छात्रों को कुछ अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। अभ्यर्थी नीचे लेख में आईआईएम पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी प्राप्त करें:

    • आईआईएम में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी/डीए श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत) प्राप्त होना चाहिए।
    • स्नातक या समकक्ष योग्यता परीक्षा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले या अपने परिणाम की प्रतीक्षा करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
    • आईआईएम साक्षात्कार के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को आईआईएम मेरिट कट ऑफ को प्राप्त करना होगा।
    • साक्षात्कार तथा डबल्यूएटी/जीडी-पीआई में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम आईआईएम कॉल कट ऑफ को प्राप्त करना होगा।
    NMAT by GMAC 2026

    Test centres are available in 70+ cities across India | 75,000+ aspirants apply for the NMAT exam | Accepted by 58+ institutions like NMIMS, KJSIM, ISB, SPJIMR and Great Lakes.

    IBSAT 2026-ICFAI Business School MBA/PGPM 2027

    AACSB Accredited | 40 LPA-Highest CTC | Scholarships worth 10 CR

    आईआईएम अंतिम चयन सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पहलू "प्रवेश की पुष्टि" है। उम्मीदवारों को ‘ऑफर एक्सेप्टेंस फॉर्म’ भरकर तथा अपेक्षित प्रवेश स्वीकृति शुल्क का भुगतान करके अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ‘ऑफर एक्सेप्टेंस फॉर्म’ जमा करने तथा शुल्क का भुगतान करने में असमर्थ रहता है, तो उसकी सीट दूसरे अभ्यर्थी को दे दी जाएगी।.

    आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया: याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु (IIM Admission Process: Important Points to Remember)

    • आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके कैट स्कोर और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
    • आईआईएम प्रवेश शॉर्टलिस्टिंग ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है, जिसमें अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आवेदन करना होता है। अभ्यर्थी के चयनित हो जाने पर संस्थान ईमेल के माध्यम से संपर्क करेगा।
    • आईआईएम प्रवेश के अंतिम चरण के लिए समग्र स्कोर की गणना करने के पात्र होने के लिए अभ्यर्थियों को डबल्यूएटी/जीडी-पीआई में भाग लेना आवश्यक है।

    डबल्यूएटी/जीडी-पीआई के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    • कक्षा 10, कक्षा 12 और स्नातक की मार्कशीट
    • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एनसी-ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के जाति/वर्ग और/या विकलांगता प्रमाण पत्र
    • अंतिम वर्ष की स्नातक डिग्री (या समकक्ष) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय/संस्थान के प्रिंसिपल/रजिस्ट्रार/निदेशक से एक प्रमाण पत्र दिखाना होगा, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि उन्होंने नवीनतम उपलब्ध ग्रेड/अंकों में 50 प्रतिशत कुल या समकक्ष (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में 45 प्रतिशत) प्राप्त किया है।
    • मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि वर्तमान वर्ष के लिए 31 दिसंबर है। अंतिम तिथि तक ये दस्तावेज जमा न करने पर प्रवेश स्वतः रद्द हो जाएगा।

    कैट 2024 स्कोर के आधार पर आईआईएम शॉर्टलिस्ट स्थिति 2025-2027

    कैट 2024 के नतीजों के बाद आईआईएम अपने 2025-27 बैच में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। उम्मीदवार पिछले वर्ष की शॉर्टलिस्ट विवरण के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं। इससे उन्हें आईआईएम की संभावित शॉर्टलिस्ट तिथियों और एमबीए और पीजीपी कार्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या के बारे में एक अनुमान प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

    आईआईएम

    शॉर्टलिस्ट रिलीज की तारीख

    एमबीए/पीजीपी में सीटों की संख्या (संभावित)

    आईआईएम अहमदाबाद

    जनवरी 2025 का दूसरा सप्ताह

    395

    आईआईएम कोझिकोड

    जनवरी 2025 का पहला सप्ताह

    375

    आईआईएम जम्मू

    मार्च 2025 का पहला सप्ताह

    240

    आईआईएम विशाखापत्तनम

    जनवरी 2025 का आखिरी सप्ताह

    120

    आईआईएम रोहतक

    जनवरी 2025 का आखिरी सप्ताह

    240

    आईआईएम कलकत्ता

    जनवरी 2025 का तीसरा सप्ताह

    460

    आईआईएम लखनऊ

    जनवरी 2025 का तीसरा सप्ताह

    500

    आईआईएम संबलपुर

    मार्च 2025 का पहला सप्ताह

    120

    आईआईएम बैंगलोर

    जनवरी 2025 का तीसरा सप्ताह

    400

    आईआईएम अमृतसर

    मार्च 2025 का पहला सप्ताह

    160

    आईआईएम रायपुर

    जनवरी 2025 का आखिरी सप्ताह

    260

    आईआईएम रांची

    जनवरी 2025 का आखिरी सप्ताह

    185

    आईआईएम काशीपुर

    मार्च, 2025 का पहला सप्ताह

    240

    आईआईएम उदयपुर

    जनवरी 2025 का आखिरी सप्ताह

    260

    आईआईएम त्रिची

    जनवरी 2025 का आखिरी सप्ताह

    240

    आईआईएम शिलाॅग

    जनवरी 2025 का आखिरी सप्ताह

    180

    आईआईएम इंदौर

    जनवरी 2025 का तीसरा सप्ताह

    450

    आईआईएम सिरमौर

    मार्च, 2025 का पहला सप्ताह

    120

    आईआईएम नागपुर

    मार्च, 2025 का पहला सप्ताह

    130

    आईआईएम बोधगया

    मार्च, 2025 का पहला सप्ताह

    120


    आईआईआएम से एमबीए कैसे करें (IIM se MBA Kaise Kare)?

    एमबीए करने के इच्छुक उम्मीदवारों के मन में आईआईआएम से एमबीए कैसे करें (IIM se MBA Kaise Kare) इस प्रश्न का उत्तर जानने की इच्छा होती है। कॉमन एडमिशन टेस्ट यानि कैट स्कोर आईआईएम के एमबीए में प्रवेश के लिए छंटनी का प्रमुख मानक है। उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए, यूजी अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी पात्र हैं।

    आईआईएम से एमबीए करने के लिए में प्रवेश के लिए कैट पात्रता मानदंड नीचे उल्लिखित हैं: आईआईएम एमबीए पात्रता यहां देखें;

    • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए स्नातक में न्यूनतम 50% कुल अंक प्राप्त होने चाहिए।
    • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए स्नातक में न्यूनतम 45% कुल अंक प्राप्त होने चाहिए।
    • संस्थान द्वारा तय किए गए न्यूनतम कैट कट-ऑफ मानदंड अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार।

    आईआईएम के लिए चयन की प्रक्रिया क्या है (iim admission process)?

    स्टेज 1: कैट परीक्षा के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी

    स्टेज 2: डब्ल्यूएटी/जीडी-पीआई के जरिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी

    स्टेज 3: समग्र स्कोर के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online MBA
    Via Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar
    Corporate Tax Planning
    Via Netaji Subhash Open University, Kolkata
    Strategic Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Online MBA Business Analytics
    Via Centre for Distance and Online Education, Anna University, Chennai
    Digital Marketing
    Via Panjab University, Chandigarh
    Online MBA
    Via Centre for Distance and Online Education, Anna University, Chennai
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    Northumbria University, Newcastle City Campus
    Sutherland Building, Northumberland Road, Newcastle-upon-Tyne, NE1 8ST
    Oxford Brookes University, Oxford
    Headington Campus Oxford OX3 0BP UK
    Cardiff Metropolitan University, Cardiff
    Llandaff Campus, Western Avenue, Cardiff, CF5 2YB
    University of Reading, Reading
    Whiteknights PO Box 217 Reading Berkshire RG6 6AH
    Bournemouth University, Bournemouth
    Fern Barrow, Poole, Dorset, BH12 5BB, United Kingdom

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hello Student,

    Your question is incomplete because the name of the app or platform is not mentioned.

    Please tell me which CAT online batch or app you are referring to. Then I can tell you whether the classes are conducted through the app, website, or both.

    Best Wishes for your

    If by B-category you mean management/private quota MBBS seats, the cutoff is very different from government-quota MBBS.

    In Tamil Nadu, management-quota MBBS seats are available in self-financing/private medical colleges through the state counselling process. The closing rank varies significantly between colleges and counselling rounds. The 2025 counselling data shows that

    Hello Student,

    With a CAT 2025 percentile of 98.25, you have a good chance of receiving calls from several IIMs, particularly newer IIMs. However, IIM Ahmedabad , Bangalore , Calcutta , and Lucknow generally require higher percentiles for General-category candidates. Calls also depend on sectional percentiles, academics, work experience, and

    Hello Aspirant,

    Yes, you can access CAT preparation resources, including mock tests, practice questions, previous-year papers, and study material. Explore the CAT preparation resources and test series using the link below:

    https://bschool.careers360.com/download/ebooks-and-sample-papers?exam=45

    Hope this Helps!

    Hello CAT Aspirant!

    If you mean the CAT ( Common Admission Test) EWS certificate, the important point is whether the certificate is valid and issued in the prescribed format, rather than simply the language used on it.

    Yes, a Hindi EWS certificate can generally be accepted for CAT, provided it